फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज की मां ने डीआईजी से बेटे की खैरियत की लगाई दुहाई 

Tue, 25 Apr 2017 01:31 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
अनुज की मां ने डीआईजी से बेटे की खैरियत की लगाई दुहाई - फोटो : Anuj's mother apologizes to son's son
विज्ञापन
जिंदगी और मौत से जूझ रहे बेटे की खैरियत की दुहाई मांगने अनुज की मां सुनीता डीआईजी कार्यालय पहुंची। डीआईजी आशुतोष कुमार से कहा कि पुलिस बेटे से मिलने नहीं देती है। डॉक्टर कुछ बताते नहीं है। डीआईजी ने उन्हें सांत्वना देने के बाद खुद एसआरएमएस पहुंच गए। डॉक्टरों से लंबी बात करके अनुज के हाल जाने। डीआईजी ने अस्पताल में डॉक्टरों से लंबी चर्चा करके उन्होंने अनुज के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। आईसीयू में अनुज को देखने के लिए पहुंचे। हालांकि इस दौरान अनुज बेहोश ही रहा। उन्होंने एसपी सिटी समीर सौरभ और कोतवाल कमलकांत को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से अधिकारियों की लंबी बातचीत हुई है। अनुज की हालत पहले से बेहतर है। हालांकि उसको होश नहीं आया है। उन्होंने बताया कि अनुज की सिर के अंदर क्लोटिंग है। लेकिन को रक्त स्राव नहीं हुआ है। जो किसी चोट से नहीं आ सकती है। अगर बाहरी चोट से होता तो सिर की हड्डी में फ्रेंक्चर होना चाहिए था। ऐसा नहीं है। सिर की यह क्लोटिंग पुरानी बीमारी की वजह से है। जिसकी वजह से वह बेहोश चल रहा है। लेकिन डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार उसका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है। 
पुलिस पर लगाए आरोपों की झड़ी 
खटीमा के आए अनुज के परिवार ने सोमवार को डीआईजी कार्यालय पहुंची। उन्होंने डीआईजी आशुतोष कुमार से मुलाकात करके पुलिस के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी। डीआईजी से परिवार के लोगों ने कहा कि उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था। पुलिस की हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ी। पुलिस ने परिवार को कुछ नहीं बताया। अस्पताल लेकर पहुंचे। आखिर कौन से तथ्य हैं जिन्हें छिपाने की कोशिश हो रही है। अनुज के भाई आलोक ने आरोप लगाया कि वेंटीलेटर पर उसके भाई को जिंदा बताया जा रहा है। परिवार ने पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग रखी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी अनुज के होश मेें आने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

वेंटिलेटर से हटा अनुज 
एसआरएमएस के आईए खान ने बताया कि अनुज को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। आईसीयू में एहतियातन वेंटिलेटर ट्यूब पड़ी हुई है। अनुज को होश नहीं आया है। अभी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुबह और शाम को लोगों को मिलने दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें