फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टोर पहुंची एंटीजन किट, सीएचसी पर जल्द होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो साल तक कोरोना मुक्त रहे बरेली में फिर पंजाब से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से जिले में अलर्ट जारी हुआ है। शहर में फिलहाल जिला अस्पताल में एंटीजन किट की खरीद कर जांच भी शुरू हो गई, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी किट नहीं पहुंची। आईडीएसपी इंचार्ज के मुताबिक कोरोना जांच के लिए किट स्टोर आ गई हैं। बुधवार को किट का वितरण किया जाएगा। जल्द जांच शुरू होगी।
विज्ञापन


एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक गाइड लाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। जिन मरीजों में संदिग्ध लक्षण होंगे, उनकी ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट के निर्देश दिए गए हैं। एंटीजन किट से फिलहाल आईएलआई और सारी यानी इंफ्लूएंजा, सांस रोगियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना का पहला और 2023 में आखिरी मरीज मिला था।

2020 से 2023 तक कोरोना की स्थिति पर नजर
कोविड मुक्त देश घोषित होने यानी 2023 तक जिले में 23,08,811 जांच हुई थी और 51,114 संक्रमित मिले थे। इनमें 50,786 मरीज स्वस्थ हुए और 378 की मौत हुई थी। पहला मरीज सुभाषनगर का निवासी थी। 29 मार्च 2020 को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। 19 मई 2023 को कोरोना का आखिरी मरीज मिला था। ब्यूरो
विज्ञापन



- पंजाब से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि का पत्र प्राप्त हुआ है। उसका फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो रहा। उसे तलाशकर क्वारंटीन कराया जाएगा। विभाग के पास ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट की पर्याप्त व्यवस्था है। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें