फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एंटीबायोटिक का नमूना जांच में अधोमानक, वितरण पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दवाओं के नमूने फेल होने और अधोमानक मिलने के मामले थम नहीं रहे। बीते दिनों ब्लड प्रेशर की दवा अधोमानक मिलने के बाद अब एंटीबायोटिक सिफुरेक्सिम का नमूना भी अधोमानक मिला है। वितरण पर रोक लगाते हुए संबंधित फार्मा कंपनी को नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर अनामिता अंकुर जैन के मुताबिक इसी वर्ष जुलाई में ड्रग वेयर हाउस से एंटीबायोटिक समेत चार दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें से सिफुरेक्सिम 200 एम का नमूना लखनऊ लैब से हुई जांच में अधोमानक मिला है। इसमें सक्रिय तत्व की कमी मिली है। नियमानुसार ड्रग वेयर हाउस को पत्र जारी कर वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सूचना यूपी मेडिकल कॉर्पोरेशन को भेजी है, ताकि संबंधित बैच की दवा का वितरण अगर किसी जिले में हो रहा है तो उस पर रोक लग सके।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल कॉर्पोरेशन से पता चला है कि संबंधित दवा को टेंडर के जरिये पुणे की फार्मा कंपनी से खरीदा गया था। लिहाजा, ड्रग विभाग की ओर से दवा निर्माता फर्म को नोटिस जारी कर 30 दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें