फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीबायोटिक क्विनोफ्लॉक्स-ओजेड जांच में हुई फेल, बेचने पर रोक

सार

दांत, फेफड़े, पेट, यूरिनरी जैसे संक्रमण की रोकथाम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एंटीबायोटिक दवा क्विनोफ्लॉक्स-ओजेड का सैंपल अधोमानक मिलने के बाद इसे बेचने पर रोक लगा दी गई है। ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने बताया कि बरेली में इस दवा की आपूर्ति के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दवा की खरीद-फरोख्त करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। दांत, फेफड़े, पेट, यूरिनरी जैसे संक्रमण की रोकथाम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एंटीबायोटिक दवा क्विनोफ्लॉक्स-ओजेड का सैंपल अधोमानक मिलने के बाद इसे बेचने पर रोक लगा दी गई है। ड्रग विभाग ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर और थोक दवा कारोबारियों को इसका स्टॉक होल्ड करने के साथ अब तक की खरीद-फरोख्त का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेटकर विवेक के मुताबिक मई में उन्होंने अभियान के तहत नवाबगंज में मेन रोड स्थित रईस मेडिकल स्टोर से इस दवा का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा था। हाल ही में आई जांच रिपोर्ट में इसे अधोमानक बताया गया है। इसके बाद मेडिकल स्टोर मालिक को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उसने यह दवा किस फर्म से और कब खरीदी। हालांकि इस पर दवा निर्यातक के तौर पर पार्क फार्मास्यूटिकल्स, हिमाचल प्रदेश दर्ज है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि फर्म का नाम पता लगने के बाद उससे जानकारी ली जाएगी कि उसने किस-किस मेडिकल स्टोर पर दवा की आपूर्ति की है। रिकॉर्ड के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने बताया कि बरेली में इस दवा की आपूर्ति के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। सभी कारोबारियों से दवाओं की खरीद-फरोख्त पर्चे पर करने को कहा है ताकि आकस्मिक स्थिति में रिकॉर्ड प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन

नुकसान नहीं पहुंचाएगी, पर असर भी नहीं करेगी
ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच में अधोमानक मिली एंटीबायोटिक दवा के सेवन से किसी की सेहत पर दुष्प्रभाव नहीं होगा लेकिन संक्रमण से उम्मीद के मुताबिक निजात मिलने की उम्मीद भी नहीं है। इस दवा की दस गोलियों के पत्ते की बाजार में कीमत करीब 50 रुपये है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दवा की खरीद-फरोख्त करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें