फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर की देश विरोधी पोस्ट, पुलिस ने दबोचा

Wed, 27 Feb 2019 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

बीसलपुर निवासी गुलाम नवी आजाद नाम के व्यक्ति की ओर से सोशल साइट्स पर देश विरोधी टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस आईडी की छानबीन करने में जुटी है। 

विज्ञापन


सोशल साइट्स ट्विटर पर गुलाम नवी आजाद नाम से बने एक अकाउंट से मंगलवार शाम करीब सात बजे एक पोस्ट डाली गई। इसमें देश विरोधी टिप्पणी करने के साथ ही पाकिस्तान के समर्थन में वाक्य लिखे गए थे। इसमें आतंकी हाफिज सईद और उमर का भी समर्थन किया गया था। इसके अलावा पुलिस प्रशासन और बीसलपुर चेयरमैन के खिलाफ मुर्दाबाद लिखा गया था। इस पोस्ट को लोगों ने देखा तो खलबली मच गई। चर्चा फैलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जमा होने लगे और कार्रवाई की मांग की जाने लगी। बुधवार सुबह पुलिस हरकत में आ गई। 

अधिकारियों का निर्देश मिलने पर बीसलपुर कोतवाली में एसएसआई सतेंद्र कुमार की ओर से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि इसमें देशद्रोह की धाराओं को शामिल नहीं किया गया। पोस्ट में बीसलपुर चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी होने पर पुलिस को आरोपी गुलाम नवी तक पहुंचने में देर नहीं लगी। एक दिन पूर्व ही लकड़ी व्यापारी गुलाम नवी आजाद धोखाधड़ी के मुकदमे में चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग पर रामलीला मैदान में धरने पर बैठा था। तब एसडीएम और सीओ ने आश्वासन देकर उसे धरने से उठा दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल दबिश देकर गुलाम नवी आजाद को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में अकाउंट तो उसी का निकला है, लेकिन ये पोस्ट उसके मोबाइल से नहीं की गई है। वह भी खुद को इससे अंजान बताता रहा। ऐसे में किस जगह से पोस्ट डाली गई, इसकी छानबीन साइबर सेल की मदद से की जा रही है।

बीसलपुर से मामला सामने आया है। इसमें कानूनी कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दे दिए गए हैं। मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस अकाउंट से पोस्ट डाली गई, उसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। ताकि कार्रवाई के बाद कोई असमंजस न रहे। इसको गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। - मुनोज कुमार सोनकर, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें