फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्करी रोकने में जुटेगी एएनटीएफ : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एसपी ऑपरेशन एमपी सिंह ने झुमका चौराहे के पास स्थित बरेली यूनिट का मुआयना किया। बरेली से विभिन्न राज्यों को की जा रही स्मैक तस्करी के सवाल पर कहा कि निगरानी तंत्र बढ़ाकर इस पर लगाम लगाएंगे।
विज्ञापन

एमपी सिंह ने कहा कि अगस्त 2022 में गठित बरेली इकाई ने कम समय में बेहतर काम किया है। कुल 16 मुकदमे दर्ज कर साढ़े पांच क्विंटल मादक पदार्थ पकड़ा है। 35 आरोपी जेल भेजे गए, जिनमें अफीम और स्मैक तस्कर शामिल रहे। बरेली से उत्तराखंड व दिल्ली को स्मैक तस्करी की आशंका अधिक रहती है। विभाग ने यहां अलग से इकाई भी इसीलिए खोली है ताकि अधिकतम कार्रवाई हो सके। इकाई का अपना भवन भी तैयार कराया जाएगा। इस दौरान यूनिट प्रभारी सीओ प्रतिमा सिंह और टीम प्रभारी विकास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें