फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक पर बैठकर बच्चों को पढ़ाने पर मांगा जवाब

विज्ञापन
अलीगंज। बाइक पर बैठकर पढाते ​शिक्षक-संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। ग्राम पंचायत गैनी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक का अनोखे अंदाज में बच्चों को पढ़ाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एक ओर शासन सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बच्चों की ड्रेस, किताबें और स्कूलों के कायाकल्प के अलावा शिक्षकों के वेतन पर भारी भरकम राशि खर्च कर रही है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय गैनी मैं तैनात सहायक अध्यापक शिक्षण कार्य के सारे नियमों को ताक पर रखते हुए हुए विद्यालय परिसर में अपनी बाइक पर ही बैठकर कुछ बच्चों को पढ़ने के साथ मोबाइल देखने में मशगूल दिखे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू पांडे का कहना है कि विद्यालय में कक्ष कम होने के कारण शिक्षक बच्चों को विद्यालय परिसर में पढ़ाने को मजबूर हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक पर बैठकर और मोबाइल देखते हुए बच्चों को शिक्षा देना उच्च शिक्षक द्वारा गलत आचरण की श्रेणी में आता है। इसलिए सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार से जवाब तलब किया गया है। उनके विरुद्ध शीघ्र ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विद्यालय में 400 बच्चों के बीच है तीन कक्ष
ग्राम प्रधान सुजैंद्र कुमार सिंह ने बताया की विद्यालय में 400 बच्चे पंजीकृत हैं और मात्र पांच कक्ष हैं। दो कक्ष आंगनबाड़ी वर्करों ने घेर रखे हैं। अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए उन्होंने महीने पूर्व प्रस्ताव भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें