फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल मैनेजमेंट विभाग में जमा होंगी बरेली के सभी महाविद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीसरे, पांचवें सेमेस्टर व व्यावसायिक पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए संकलन केंद्रों की सूची जारी की है। बरेली के सभी महाविद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाएं विवि परिसर के होटल मैनेजमेंट विभाग में जमा की जाएंगी। सूची विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड है।
विज्ञापन

विवि की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, संभल में एनजीएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एसएम कॉलेज चंदौसी को संकलन केंद्र बनाया है। अमरोहा में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय व जेएसएच कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया है।
मुरादाबाद में जीएसडी कॉलेज सूरजनगर जयनगर ठाकुरद्वारा, हिंदू कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया है। रामपुर में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। बिजनौर में वर्धमान कॉलेज, गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर स्याऊ, साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद, आरएसएम कॉलेज धामपुर को संकलन केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय को संकलन केंद्र बनाया है। पीलीभीत में उपाधि महाविद्यालय व राजकीय कॉलेज बीसलपुर को संकलन केंद्र बनाया है। बदायूं में एनएमएसएन दास कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय बदायूं, दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली को संकलन केंद्र बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें