फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन घंटे के लिए थानाध्यक्ष बनीं छात्रा अंशिता, महिला की शिकायत पर दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 08 Oct 2025 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मिशन शक्ति के तहत इंटरमीडिएट की छात्रा अंशिता को तीन घंटे के लिए प्रेमनगर थाने का प्रभारी बनाया गया। जनसुनवाई में एक महिला की शिकायत पर अंशिता ने एफआईआर दर्ज कराई। 
विज्ञापन
छात्रा ने थानाध्यक्ष बनकर सुनी महिला की फरियाद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तीन घंटे के लिए प्रेमनगर थाने की थानाध्यक्ष बनीं जीआरएम स्कूल की इंटरमीडिएट की छात्रा अंशिता तिवारी ने घरेलू उत्पीड़न की शिकार महिला की शिकायत पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करवा दी। साथ ही, इलाके में गश्त कर पुलिस को जरूरी निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत मंगलवार को थाना प्रेमनगर में अनूठी पहल की गई। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम की जगह छात्रा अंशिता तिवारी को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया। अंशिता अशोक नगर तिराहा निवासी सर्वेश तिवारी की बेटी हैं।

अंशिता ने जनसुनवाई केंद्र पर शिकायतों की स्थिति देखी। थाना प्रभारी कार्यालय, महिला सुरक्षा केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, डाक कार्यालय और हवालात का निरीक्षण किया। बाद में अंशिता थाने की टीम के साथ सड़क पर गश्त करने निकलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कशिश का दर्द सुनकर भावुक हुईं
अंशिता जब थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी थीं, तभी हजियापुर निवासी कशिश थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी दो मई 2024 को मुजाहिद खां से हुई थी। दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने 17 अगस्त 2025 को उसे छह महीने की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। 

पुलिस के हस्तक्षेप से समझौते के बाद वह फिर ससुराल चली गई। 29 सितंबर 2025 किसी समारोह में जाने को उसने जेवर मांगा, तब ससुराल वालों ने उसे पीटकर सीढ़ियों से धक्का दे दिया। कशिश का दर्द सुनकर अंशिता ने एसआई आरती चौधरी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें