फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार: आशिया ने शुद्धिकरण कर की मोनू से शादी, बोली- पूर्वजों ने किया था धर्मपरिवर्तन

Fri, 09 Jan 2026 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

मीरगंज क्षेत्र निवासी आशिया ने शादी के बाद पुजारी व मीडिया से बात की। कहा कि उसके पूर्वजों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। वह चार-पांच साल से हिंदू धर्मं में विश्वास रखती है और देवी देवताओं की पूजा करती है।
विज्ञापन
आशिया बनी अंशिका और की मोनू से शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली में प्यार की खातिर मीरगंज निवासी युवती ने धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के प्रेमी से विवाह कर लिया। युवती का अगत्स्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने शुद्धि संस्कार और विवाह संपन्न कराया। पुजारी ने नवविवाहित जोड़े के लिए मंगल कामना की है।

विज्ञापन
Trending Videos

मेरे पूर्वजों ने अपनाया था इस्लाम
मीरगंज क्षेत्र निवासी आशिया ने शादी के बाद पुजारी व मीडिया से बात की। कहा कि उसके पूर्वजों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। वह चार-पांच साल से हिंदू धर्मं में विश्वास रखती है और देवी देवताओं की पूजा करती है। पंडित केके शंखधार ने बताया कि आशिया की दोस्ती भोजीपुरा के पीपलसाना निवासी मोनू से थी। दोनों लोग प्रेमविवाह करना चाह रहे थे, लेकिन दोनों के ही परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

आशिया ने की घर वापसी
आशिया ने धर्म परिवर्तन कर घर वापसी की। शंखधार ने शुद्धि संस्कार कराया और उसका नाम अंशिका रखा। आशिया से अंशिका बनी युवती ने मोनू से प्रेमविवाह कर लिया। आश्रम में दोनों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया। आशिया ने बताया कि उन लोगों को जान का खतरा हो सकता है। वह लोग डीएम और एसएसपी से सुरक्षा की मांग करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें