फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
सीओ कार्यालय पर धरना देते लोग। स्रोत: लोग
विज्ञापन
मीरगंज। औरंगाबाद के बादाम सिंह की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। हालांकि कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। बावजूद इनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इस वजह से आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। बेटे संजीव सागर ने बताया कि उनके पिता बादाम सिंह की हत्या 19 सितंबर को कर दी गई थी। उनके पिता दावत खाने एक ग्रामीण के यहां गए थे। तीन दिन बाद 21 सितंबर को उनके पिता का शव मिला। तहरीर मिलने पर पुलिस संजीव समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन



पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच चल रही है।
- गौरव सिंह, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें