बता दें कि प्रदेश सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो मुफ्त रिफिल सिलिंडर देने की घोषणा की थी। इसके लिए उपभोक्ताओं के बैंक खातों की केवाईसी होना जरूरी है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के तहत करीब चार लाख कनेक्शन हैं।
इसमें से तीन प्रथम चरण यानी नवंबर-दिसंबर 2023 के सापेक्ष 31 जनवरी तक तीन लाख पात्रों ने केवाईसी कराकर लाभ ले लिया है। करीब एक लाख लोग अभी केवाईसी नहीं करा सके हैं। पहले चरण में कई लोगों को लाभ न मिलने की जानकारी पर अब प्रदेश सरकार ने 15 फरवरी तक लोगों को केवाईसी कराकर योजना का लाभ लेने का मौका दिया है।