आरोप है कि महिला और उसका देवर मनोज उस पर गलत काम करने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। बारादरी पुलिस ने मामले में महिला समेत उसके देवर मनोज पाल, बेटे प्रियांशु और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वसूली का भी आरोप लगाया
किरायेदार का आरोप है कि महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर लोगों के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर उनसे वसूली करती थी। कई लोगों पर दबाव बनाकर उसने रुपये ऐंठे। पिछले दिनों महिला ने वीडियो वायरल कर एसएसपी कार्यालय के घेराव की धमकी भी दी थी। हालांकि, बाद में वह यहां नहीं पहुंची।