फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: बरेली होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, समय सारिणी जारी

Thu, 14 May 2026 07:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन बरेली होकर गुजरेगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच बरेली होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 14 मई से शुरू हो जाएगा। रेलवे ने बुधवार को इस साप्ताहिक गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी। 
विज्ञापन


बरेली होकर पहले से तीन जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इनमें दो जोड़ी गाड़ियों का ठहराव बरेली जंक्शन पर है, जबकि एक जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस कैंट, रामगंगा, आंवला होते हुए चलाई जा रही है।

प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से चलेगी 
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से चलेगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन पर रात 10:49 बजे पहुंचेगी। 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह गाड़ी बरेली जंक्शन पर दोपहर 1:47 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


गाड़ी में टिकट बुकिंग खोल दी गई है। इस गाड़ी के संचालन से लंबी दूरी के यात्रियों को आसानी होगी। बरेली होकर दो और अमृत भारत गाड़ियों का संचालन प्रस्तावित है।
 
विज्ञापन

बरेली होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला
उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण के कारण बरेली होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस को लखनऊ स्टेशन के बजाय ऐशबाग और मल्हौर होकर चलाया जाएगा। लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से नहीं होगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि ब्लॉक के दौरान इन गाड़ियों को ऐशबाग और मल्हौर के रास्ते चलाया जाएगा। इन गाड़ियों को ऐशबाग और बादशाहनगर में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें