फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वार्षिक सर्वेक्षण भावी योजनाओं व नीतिगत निर्णयों के लिए आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय बरेली की तरफ से सोमवार को सिविल लाइंस के एक होटल में निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण 2026 पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली के निदेशक अश्वनी कनौजिया ने सर्वेक्षण के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए सर्वेक्षण को भावी योजनाओं एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र को लक्षित करते हुए यह सर्वे इस क्षेत्र की असीम संभावनाओं के विषय में सूचना प्राप्त करने में सहायक होगा। सेवा क्षेत्र के लिए संस्थागत डाटाबेस तैयार करने का यह पहला प्रयास है। निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों को केंद्रित करने वाला यह सर्वेक्षण अखिल भारतीय स्तर पर अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसमें मुख्य रूप से सेवा क्षेत्र से संबंधित निगमित कंपनियों विशेषतः कंपनी अधिनियम में पंजीकृत का विस्तृत डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
संकलित किए जाने वाले सूचना के आधार सकल मूल्य वर्धन, अचल संपत्ति, रोजगार, और व्यय जैसे प्रमुख संकेतकों का निर्माण किया जाना है। जो सेवा क्षेत्र में डेटा की कमी को दूर करेगा। इस सर्वेक्षण के तहत आईटी, वित्त, दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और पर्यटन जैसे निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों को सम्मिलित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक निदेशक सीतापुर अवंतिका निषाद, सहायक निदेशक मुरादाबाद मोहम्मद याह्या, सहायक निदेशक सहारनपुर जाह्नवी पटेल, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी हिमांशु जौहरी, गोल्डी सक्सेना, रणविजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें