बरेली। ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी। इसको लेकर ईदगाह सहित शहर भर की सभी मस्जिदों, खानकाह और दरगाह कमेटियों ने नमाज के वक्त का एलान कर दिया है।
मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर नमाज अदा की जाएगी। जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद में 5:40 बजे से यह सिलसिला रहेगा। आला हजरत दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के अनुसार सबसे आखिर में दरगाह की रजा मस्जिद में सुबह 10:30 बजे नमाज होगी।
सुबह छह बजे कुतुबखाना चौराहे वाली मस्जिद, बड़ा बाजार की बादशाह बेगम मस्जिद और सुबह 6:15 बजे मलूकपुर की नूरी रजा तंबाकू वाली मस्जिद व हजियापुर की हसनैनी मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। सुबह 6:30 बजे दरगाह ताजुश्शरिया, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कांकर टोला की छः मीनारा मस्जिद, किला थाने की शाही मस्जिद में नमाज अदा होगी। सुबह 6: 45 बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां हजियापुर की मदीना मस्जिद, ब्रह्मपुरा की सैय्यदों वाली मस्जिद में नमाज होगी।
सुबह 7:30 बजे खानकाह वामिकिया, ईदगाह बिहारमान नगला, जसोली की पीराशाह मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, सिटी स्टेशन वाली मस्जिद, मॉडल टाउन चौकी की मुस्तफाई मस्जिद, पीरबहोड़ा की हुसैनी मस्जिद, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद में नमाज अदा होगी।
सुबह 8:30 बजे खानकाह नियाजिया, गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां, बाकरगंज की दरगाह रफीकुल औलिया, कचहरी वाली मस्जिद, घेर जाफर खान की मिर्जाई मस्जिद, आजम नगर की हरी मस्जिद, इज्जतनगर की मौजू शाह बाबा की मस्जिद में नमाज होगी।
हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि सुबह 6:15 बजे मस्जिद चिराज शाह मोहल्ला कोट, सुबह 6:30 बजे मस्जिद आनंद बिहार, मस्जिद यतीमखाना, मस्जिद अबु बकर (खन्नू मोहल्ला) में नमाज होगी। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली जफर अब्बास रिजवी ने बताया कि उनकी मस्जिद में नमाज सुबह नौ बजे होगी
मस्जिद गढ़ी में दो शिफ्ट में नमाज
बरेली। गढ़ी चौकी स्थित मस्जिद गढ़ी के मुतवल्ली फैजान नूर खान ने बताया कि उनकी मस्जिद में दो शिफ्टों में ईद उल अजहा की नमाज होगी। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे और दूसरी सुबह 7:30 बजे से होगी।