राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को हुई। इस दौरान तमाम स्पर्धाएं हुई। लंबी कूद में अन्नपूर्णा देवी प्रथम, अंकिता देवी द्वितीय और ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं।
खेलों की शुरुआत से पहले मार्च पास्ट हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसके वैश्य मौजूद रहे। आयोजन में क्रीड़ा अधिकारी वीएल पाल व डीएस राजपूत का सहयोग रहा। एमएफ खान, नरेंद्र कुमार, गजराज सिंह, नमिता वर्मा, शिवभवन, विश्वकर्मा, राकेश मोहन, सतीश चंद्र, डीसी वर्मा, सुधार सिंह स्नेहलता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
प्रतियोगिता के नतीजे
गोला फेंक- आशीष कुमार प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय, विनोद कुमार तृतीय
800 मीटर दौड़- प्रवीण कुमार सिंह प्रथम, नीरज सिंह द्वितीय, प्रवेंद्र पाल तृतीय
विकलांग 50 मीटर दौड़- लाल बहादुर प्रथम, अब्दुल हसीब बेग द्वितीय, अब्दुल नबी तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ बालिका- रूपा कुमारी प्रथम, नूतन मौर्य द्वितीय, शिखा मौर्य तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़ बालिका- अन्नापूर्णा देवी प्रथम, रूपा कुमारी द्वितीय, नीलम यादव तृतीय रहीं