बहेड़ी। ब्लॉक दमखोदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मुंडिया नबीबख्श पर प्रसूता को छुट्टी देने के नाम पर उससे अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमा ने यहां तैनात एएनएम को हटा दिया है। विभाग ने नोटिस जारी करते हुए उससे जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बुधवार को पीएचसी मुंडिया नबी बख्श डिलीवरी केंद्र पर तैनात एएनएम पूनम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह प्रसूता को छुट्टी देने के नाम पर अवैध धन उगाही कर रही थी। सीएचसी रिछा के इंचार्ज का अतिरिक्त चार्ज देख रहे डॉ. शशांक यादव ने बताया कि आरोपी एएनएम को वहां से हटाकर सीएचसी रिछा से अटैच किया गया है। स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। इसके अलावा दंडात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। संवाद