फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंजुम बी बनीं मोनू वर्मा की दुल्हनिया, मंदिर में रचाई शादी, भगवान कृष्ण की करती हैं पूजा

Wed, 28 Jan 2026 07:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अंजुम बी ने अपने प्रेमी मोनू वर्मा से मंदिर में विवाह कर लिया। दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे। अंजुम ने बताया कि वह मोनू से विवाह कर बेहद खुश हैं। वहीं मोनू ने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। 
विज्ञापन
अंजुम बी और मोनू वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी 22 साल की अंजुम बी ने गांव के ही निवासी मोनू वर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज से शिव मंदिर में शादी कर ली। दोनों पांच साल पहले एक-दूसरे से एक दोस्त के जरिए मिले थे। दोनों की बातचीत शुरू हो गई और एक दूसरे को पसंद करने लगे। अंजुम बी ने बताया कि वह दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने मंदिर में किया विवाह - फोटो : सोशल मीडिया
अंजुम बी ने बताया कि उन्होंने और मोनू ने शादी करने का फैसला किया। इसी वजह से अंजुम ने 25 जनवरी को अपना घर छोड़ दिया और मोनू के पास आ गई। इसके बाद दोनों ने सनातन रीति रिवाज से मंदिर में शादी कर ली। अंजुम ने बताया कि वह भगवान कृष्ण की भक्त हैं। मंदिर में भी कई बार मोनू के साथ दर्शन करने जा चुकी है। मोनू लुधियाना की एक फैक्टरी में काम करता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें