फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में पशु तस्करी का आरोपी घायल, साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस की शुक्रवार सुबह पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भाग निकला। एक सिपाही भी घायल हुआ है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे थाना पुलिस मुड़िया अहमदनगर से सैदपुर चुन्नी रोड पर पेट्रोलिंग कर रही थी। स्कूटी सवार दो संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर सहारा मैदान की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश स्कूटी समेत गिर गए। खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही धनीश सक्सेना घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो एक पशु तस्कर फैजान घायल हो गया। घायल फैजान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वह फरीदपुर के मोहल्ला कस्सावान का निवासी है।
जबकि उसका साथी इज्जतनगर के पीर बहोड़ा निवासी आसिफ भाग निकला। फैजान के पास से पुलिस ने एक तमंचा, चार कारतूस, एक स्कूटी और 270 रुपये बरामद किए हैं। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आसिफ की तलाश की जा रही है। दोनों तस्करों के पास पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें