बरेली। बारादरी पुलिस ने पशु तस्करी के आरोपी वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात हरूनगला भरतौल रोड पर पुलिस के गश्ती दल को संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। टोकने पर उसने दो फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पता लगा कि वह सेमलखेड़ा का निवासी वसीम अहमद है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ बरेली जिले के अलावा शाहजहांपुर के थानों में भी गोकशी, लूट और डकैती के 14 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।