फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मालगाड़ी से कटा पशु, रोजा जा रहे डीआरएम की विशेष गाड़ी रोकनी पड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद से रोजा जा रहे डीआरएम संग्रह मौर्य की विशेष ट्रेन के आगे चल रही मालगाड़ी से पशु टकरा गया। इससे डीआरएम विशेष ट्रेन बिलपुर स्टेशन के पास 40 मिनट खड़ी रही। रेल लाइन से पशु के अवशेष हटाकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। तब डीआरएम स्पेशल आगे बढ़ सकी। इस दौरान डाउन लाइन की अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

रोजा जंक्शन के पास बुधवार शाम पावर केबिन के नजदीक क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से दंपती और दो मासूमों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। दर्दनाक हादसे का उत्तर रेलवे के जीएम एके वर्मा ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने मंडल स्तरीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।
हादसे की सूचना के बाद डीआरएम संग्रह मौर्य कई अधिकारियों के साथ विशेष ट्रेन से देर रात रोजा जंक्शन के लिए रवाना हुए।
कंट्रोल रूम से पहले ही मेसेज देकर डीआरएम स्पेशल के लिए लाइन क्लियर दे दिया गया, लेकिन रात 11 बजे के बाद डीआरएम विशेष गाड़ी बिलपुर रेलवे स्टेशन के निवड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तो उसे सिग्नल ही नहीं मिला।
विज्ञापन

मालूम करने पर पता लगा कि डीआरएम विशेष गाड़ी के आगे चल रही मालगाड़ी से टकराकर पशु की मौत हो गई है। पशु के अवशेष रेल लाइन पर पड़े होने के कारण मालगाड़ी खड़ी है। चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि पशु टकराने के कारण मालगाड़ी रोकी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें