फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहदाना उपकेंद्र पर गुस्साई पब्लिक ने बोला हल्ला

Sat, 25 Jun 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदले तेवरों से बिजली संकट गहरा गया है। गुरुवार रात से शुरू हुई अनापशनाप कटौती शुक्रवार देर रात तक जारी रही। उधर, उमस और गर्मी से परेशान पब्लिक ने शाहदाना उपकेंद्र पर हल्ला बोल दिया। गेट तोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने किसी तरह गुस्साई भीड़ को काबू कर तितर बितर किया। बिजली का नाटक इधर दो दिन से कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। एक तो लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है, ऊपर से बिजली उनको चैन नहीं लेने दे रही है। शुक्रवार को शाहदाना उपकेंद्र पर पहुंचे लोगों ने खूब हंगामा किया। लोगाें की शिकायत थी कि इलाके में ट्रांसफार्मर फुं कने पर दो से तीन दिन में समस्या का समाधान होता है। बुधवार से लो वोल्टेज से पंखे और कूलर नहीं चल रहे हैं। रोजेदारों को दिक्कत हो रही है। लेकिन फिर भी बिजली विभाग नहीं सुन रहा है। लोगाें के पहुंचने पर कर्मचारी उपकें द्र से भाग खड़े हुए। भीड़ ने जाम लगाने की भी कोशिश की। उपकेंद्र के गेट को तोड़ने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ क ो लाठी फटकार कर भगाया। उधर, 400 केबिल बैकुंठापुर और रोजा पावर प्लांट पर आई खराबी ठीक होने के बावजूद आपूर्ति ठीक नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन

उमस और गर्मी से मांग बढ़ी, कटौती शुरू 
गर्मी और उसम बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ गई है जबकि उत्पादन कम हो गया है। सभी पारेषण केंद्र ओवरलोड हो गए हैं। 132 सीबीगंज, दोहना, सिविल लाइंस व बालीपुर स्टेशन से शुक्रवार को दो- दो घंटे तक कटौती की गई है। ताकि ओवरलोड होने से उपकरण न फुंके। कटौती का यह सिलसिला  बृहस्पतिवार रात दो बजे से शुरू हो गया है जो यह शुक्रवार को भी चलता रहा। 
विज्ञापन

इन इलाकों में भी रही समस्या 
शाहदाना, जगतपुर, सुभाषनगर, डीडी पुरम, मॉडल टाउन, हरुनगला, राजेंद्रनगर, किला, संजयनगर, सिविल लाइंस समेत तमाम इलाकों में कटौती से लोग बेहाल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें