फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun: लापता युवक का कंकाल मिलने पर भड़के ग्रामीण, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, एसओ घायल

Sat, 06 Aug 2022 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज थाना इलाके में लापता युवक का कंकाल मिलने पर परिवार वाले और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया और पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। 
विज्ञापन
लोगों को समझाते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना इलाके के गांव पेपल निवासी 20 वर्षीय सुखबीर का शनिवार सुबह आंवला रोड किनारे कंकाल पड़ा मिला। वह 24 जुलाई से लापता था। उस दिन वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने 26 जुलाई को पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


बाद में चार लोगों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। इसके बावजूद पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी। शनिवार सुबह उसका कंकाल मिलने पर परिवार वाले और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया और पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। 

जिसमें एसओ प्रकाश सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों के पथराव करने पर पुलिस टीम भाग गई। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी देहात और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार वालों को समझाने की कोशिश की। दोपहर तक सभी पुलिस अधिकारी मौके पर जमे रहे लेकिन परिवार वाले जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें