हाफिजगंज। क्षेत्र के 132 केवीए विद्युत केंद्र के पास खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार में शनिवार को शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी गिरने के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। 60 बीघा फसल जलने का अनुमान है। इससे किसान सद्दाम, चरन सिंह और गंगाशील को नुकसान हुआ है। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना पर मौके पर गई फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।