पुलिस की जांच में सामने आई हकीकत
एसपी सिटी ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह से जांच की तो पता चला कि नरोज खां की बात सही है। इंस्पेक्टर ने खुद मुआयना किया। सार्वजनिक गली व निकास स्पष्ट होने पर नरोज खां से गेट लगाने के लिए कह दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष की महिलाओं ने उसे दो बार गिरा दिया। पुलिस की मौजूदगी में रविवार शाम गेट लगाया गया।
तब मजदूरों के जाते ही दबंगों ने फावड़े से हमला कर दिया। इससे नरोज खां पक्ष के नावेद, हाशिम व रेहान गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुआ है, उसका भी परीक्षण कराया गया है।
संबंधित वीडियो