फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एफआरएस करने में पिछड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 200 से अधिक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के जरिये लाभर्थियों को पोषाहार वितरित करने के प्रमाणित कार्य में पिछड़ी 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिए कि अब बिना चेहरे की पहचान के किसी भी लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण नहीं किया जाएगा। इसको लेकर शासन की तरफ से पोषण ट्रैकर एप शुरू किया गया है। इसपर सभी लाभर्थियों का पूरा डाटा और चेहरे का फोटो अपलोड किया जाना है। इसके लिए 30 जून तिथि निर्धारित की गई है। शासन से ओर से मिली अंतिम तिथि समाप्त होने में महज दो दिन रह गए हैं। जबकि अपलोडिंग का काम अभी अधूरा पड़ा है। ऐसे में लापरवाह 200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि एफआरएस करने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं, बावजूद इसके तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से इसमें लापरवाही की है। इसपर नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें