फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pubg खेलते-खेलते दिल दे बैठी लड़की: बैटल ग्राउंड में हुआ इश्क, लड़के से मिलने अंडमान निकोबार से पहुंची बरेली

Tue, 31 Jan 2023 07:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

अपने प्रेमी से मिलने के लिए लड़की ने अंडमान निकोबार से फरीदपुर पहुंच गई। लड़की नाबालिग है। 
विज्ञापन
पब्जी खेलते खेलते हुआ प्यार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के दौर में प्यार भी डिजिटल होता जा रहा है। ऑनलाइन मुलाकात होती है और फिर दोस्ती के बाद प्यार का इजहार। बरेली में इसी तरह के प्यार का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन

फरीदपुर के रहने वाले लड़के को एक लड़की ऑनलाइन दिल दे बैठी। खास बात यह है कि लड़की अंडमान निकोबार की रहने वाली है। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोनों की जान पहचान हुई। दोनों दोस्त बन गए। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन

अपने प्रेमी से मिलने के लिए लड़की ने अंडमान निकोबार से फरीदपुर पहुंच गई। लड़की नाबालिग है। उधर, उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इस पर अंडमान की पुलिस भी लड़की की तलाश में यहां आ गई। मंगलवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें