फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीबीएसई राष्ट्रीय स्वीमिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे अनंत गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई राष्ट्रीय स्वीमिंग चैंपियनशिप में अब सोबतीस के अनंत गुप्ता अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। उन्होंने 120 स्कूलों के बीच हुई कलस्टर प्रतियोगिता को क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हरिद्वार व उत्तराखंड के रानीपुर में आयोजित नॉर्थ जोन स्विमिंग मीट में 120 सीबीएसई स्कूलों ने क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें शहर के सोबतीस स्कूल के छात्र अनंत गुप्ता ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। अब वह 17 से 21 सितंबर को हरियाणा के सोनीपत में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन स्विमिंग मीट में छात्रा रोजेल खान ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ. गुरदीप सिंह ने स्विमिंग टीम, उनके कोच सत्यम श्रोतरिया को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें