फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाजियाबाद के अनघ ने बरेली के कुशाग्र को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इनडोर स्टेडियम में 12वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट चल रहा है। दूसरे दिन शनिवार को प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेल गए। कैडेट बॉयज (अंडर-13) प्री-क्वार्टर फाइनल में गाजियाबाद के अनघ सुंद्रियाल ने बरेली के कुशाग्र को पराजित किया। रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


मेन्स प्री-क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के अर्णव पवार को, प्रयागराज के आर्यन यादव ने आगरा के मौलिक चतुर्वेदी को, गौतमबुद्धनगर के श्रीधर जोशी ने सुल्तानपुर के शिवम चौरसिया को, सहारनपुर के अंश ने आगरा के सौरभ पोद्दार को, कानपुर के सत्यम गिरी गुप्ता ने प्रयागराज के आर्यन कुमार को, कानपुर के अद्वित गुप्ता ने गौतमबुद्धनगर के युवान पांडे को, प्रयागराज के कौशिक छेत्री ने सुल्तानपुर के कार्तिकेय सिंह को व गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा ने इटावा के सुब्रत राज वर्मा को हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

होप्स बॉयज (अंडर-11) क्वार्टर फाइनल में गौतमबुद्धनगर के आर्यवीर बोरा ने गाजियाबाद के आयुष उपाध्याय को, लखनऊ के प्रणित अग्रवाल ने मुरादाबाद के कविश गोयल को, गाजियाबाद के अदविक अग्रवाल ने अपने ही जिले के लक्ष्य चौधरी को, कानपुर के दुर्वांक ने अपने ही शहर के अपराजित सिंह को मात देकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन

होप्स गर्ल्स (अंडर-11) क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज की अंशिका गुप्ता ने लखनऊ की मेदुरा सिंह को, इटावा की रियांशी गर्ग ने लखनऊ की आद्या गोयल को, कानपुर की प्रेक्षा तिवारी ने आगरा की शुभि पाराशर को और आगरा की इनाया फातिमा ने कानपुर की देवर्षिका शुक्ला को पराजित किया।
सब-जूनियर बॉयज (अंडर-15) क्वार्टर फाइनल में आगरा के केशव खंडेलवाल ने गौतमबुद्धनगर के मनित भट्ट को, लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने गौतमबुद्धनगर के आर्यन श्रीवास्तव को, गाजियाबाद के अर्णव थापा ने लखनऊ के शौर्य गोयल को, कानपुर के आशुतोष गुप्ता ने गौतमबुद्धनगर के प्रकुल कुमार को हराया व सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सब-जूनियर गर्ल्स (अंडर-15) क्वार्टर फाइनल में आगरा की अंकिशा मिश्रा ने लखनऊ की साक्षी तिवारी को, प्रयागराज की अंशिका गुप्ता ने गाजियाबाद की अक्षिता को, वाराणसी की अनोखी ने गाजियाबाद की अवनीत कौर को, प्रयागराज की शालिनी देवी ने लखनऊ की स्वस्ति चंद्रा को मात दी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जूनियर गर्ल्स (अंडर-17) प्री-क्वार्टर फाइनल में गाजियाबाद की याशिका तिवारी ने प्रयागराज की इशिता रावत को, गौतमबुद्धनगर की श्रेया कुकरेती ने अपने ही जिले की सारा ढींगरा को, गाजियाबाद की अवनीत कौर ने वाराणसी की सौम्या सिंह को, गौतमबुद्धनगर की समृद्धि शर्मा ने मथुरा की अस्मिता धमीजा को, आगरा की सुहानी अग्रवाल ने गाजियाबाद की अक्षिता को, आगरा की अंकिशा मिश्रा ने लखनऊ की स्वस्ति चंद्रा को, लखनऊ की साक्षी तिवारी ने गाजियाबाद की वैष्णवी त्रिवेदी को, वाराणसी की अनोखी ने आगरा की श्रेया अग्रवाल को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया।
कैडेट बॉयज (अंडर-13) प्री-क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के शौर्य गोयल ने अपने ही शहर के अर्पित को हराया। गाजियाबाद के विक्रम दुबे ने मुरादाबाद के विराट गुप्ता को, गाजियाबाद के अनघ सुंद्रियाल ने बरेली के कुशाग्र को, गाजियाबाद के ही रुद्र मिश्रा ने अपने जिले के वंश कुंतल को, गौतमबुद्धनगर के प्रकुल कुमार ने गाजियाबाद के लक्ष्य चौधरी को, कानपुर के दुर्वांक ने गाजियाबाद के वेदांश सिंह को, गाजियाबाद के वेदांत गुप्ता ने वंश गुप्ता को, लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने गौतमबुद्धनगर के ओम तिवारी को हराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें