बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम सिटी सौरभ दुबे की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। 84 वर्षीय पूर्व सैनिक भूदेव शर्मा के सालों से लंबित भूमि वाद प्रकरण में जांच समिति गठन का आश्वासन दिया। शस्त्र लाइसेंस वारिसान दर्ज कराने पर सहमति बनी। एक पूर्व सैनिक के प्रार्थनापत्र पर एडीएम सिटी ने मौके पर ही खेत तक पहुंचने के लिए चक मार्ग खुलवाने के निर्देश एसडीएम को दिए। तीन प्रकरण न्यायालय में लंबित होने से हस्तक्षेप में असमर्थता जताते हुए एजेंडे से बिंदु हटाने के निर्देश दिए। यहां जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर सतीश कुमार (सेवानिवृत्त), एसपी, एलडीएम, सीएमओ व अन्य अफसर मौजूद रहे।