फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेला जा रहे मासूम की ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। क्षेत्र के फिरोजपुर पर लगने वाले मेले में परिजनों संग जा रहे छह वर्षीय मासूम की बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि फिरोजपुर पर मुड़किया घाट पर लगने वाले मेले में गंगा स्नान को जा रहे थे कि परिवार के सभी सदस्य ट्रैक्टर-ट्राॅली में बैठे थे कि बल्लिया से कुछ आगे चलकर गोद में बैठा छह वर्षीय नाती कन्हैया पुत्र सुमित गुप्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आने से गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शाम में गमगीन माहौल में मासूम के शव को दफना दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें