नगर में छत्तीसगढ़ के सुकमा मेें नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को विभिन्न संगठनों ने शोक सभाएं कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इसे नक्सलियों की नापाक हरकत को कायराना कदम बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, नवाब मुजाहिद हसन खां , प्रेमप्रकाश अग्रवाल, सीएल सागर व मोहम्मद असलम अंसारी ने कहा कि कोई भी मामला हिंसात्मक तरीके से नहीं सुलझाया जा सकता। नक्सलियों के अमानुषिक नरसंहार से मानवता शर्मसार हो गई है। उन्होंने शहीद सीआरपीएफ जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस के कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई शोक सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पांडेय, जिया उर रहमान, प्रभात गिरि गोस्वामी, जुबैर अहमद, बीना शर्मा, अब्दुल रहमानन, कौशल अग्रवाल आदि ने शहीद जवानों के प्रति मौन रहकर श्रद्धाजंलि दी और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की दुआ की। कांग्रेस के बड़ा बाजार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष चौ. असलम मियां, अंजुम सहाय बिसरिया. स. इकबाल सिंह वाले, मो. अनीस, ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक माहेश्वरी आदि ने नक्सली हमला में शहीद हुए जवानों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
इसके अलावा कल्याणी, अनुसंधान संगठन, अखिल भारतीय परशुराम युवा मंच, आम औरत सेवा समिति, गरीब शक्ति दल, राष्ट्रीय जागरुक युवा संगठन ने शोक सभाएं कर घटना की भर्त्सना करते हुए सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा दिये जाने पर बल दिया।