फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कल पहली बार 78 यात्रियों को लेकर जेवर की उड़ान भरेगा एयरक्राफ्ट

Tue, 30 Jun 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली से नोएडा के बीच हवाई सेवा का इंतजार खत्म हो गया है। एक जुलाई से बरेली-नोएडा के बीच इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान शुरू हो जाएगी। इस दिन बरेली हवाई अड्डे से 78 यात्रियों को लेकर एटीआर-72 एयरक्राफ्ट नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ान भरेगा। इसी के साथ दो जुलाई से बरेली-दिल्ली के बीच भी दोबारा हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नोएडा के लिए हवाई सेवा का सांसद छत्रपाल गंगवार और हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारी हवाई अड्डे पर शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ आने-जाने वाले यात्रियों का स्वागत भी किया जाएगा।
हवाई अड्डा के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली-नोएडा के बीच उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रहेगी। नोएडा से फ्लाइट सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:20 बजे बरेली पहुंचेगी और बरेली से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर एक बजे नोएडा पहुंचेगी।
विज्ञापन

बरेली-दिल्ली के बीच मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान रहेगी। दिल्ली से फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर 2:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरकर शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें