फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमृतसर गरीब रथ सुपरफास्ट और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे और सर्दी का असर ट्रेनों के संचालन पर बरकरार है। कोहरे में सोमवार को सुपरफास्ट ट्रेनें भी धीमी रफ्तार से चलीं। 12232 लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट सोमवार को भोर में 4:20 बजे के स्थान पर दिन में 10:35 बजे और 12203 अमृतसर गरीब रथ सुपरफास्ट सुबह 9:28 के स्थान पर शाम 15:28 बजे से आई। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 6:43 के स्थान पर 11:42 बजे देरी से आई। यात्रियों का सर्दी में इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर 54354 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर मंगलवार को सुबह 4:55 बजे बरेली से अलीगढ़ जाएगी।
विज्ञापन

12317 अकाल तख्त सुपरफास्ट सुबह 6:14 के स्थान पर 9:44 बजे साढ़े तीन घंटे, 15279 आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस सुबह 6:58 के स्थान पर 10:28 बजे साढ़े तीन देरी से आईंं। 19270 पोरबंदर बापूधाम एक्सप्रेस 7:53 के स्थान पर 9:53 बजे दो घंटे, 14229 योगनगरी प्रयागराज एक्सप्रेस 8:47 के स्थान पर 9:47 बजे एक घंटे, 20503 नई दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट 9:09 के स्थान पर 10:54 बजे पौने दो घंटे, 22355 चंडीगढ़ एक्सप्रेस 9:45 के स्थान पर 11:05 बजे एक घंटे बीस मिनट देरी से आई। 18910 डिब्रूगढ़ अवध असाम एक्सप्रेस 12:16 के स्थान पर 14:46 बजे ढाई घंटे देरी से पहुंची।

नौ ट्रेनें रहीं रद्द
15909 लालगढ़ अवध असाम एक्सप्रेस, 15075 टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 12358 कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस, 14523 अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, 22455 अमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट, 22423 अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, 14618 पूर्णिया कोट जनसेवा एक्सप्रेस, 22542 वाराणसी गरीबरथ, 12210 कानपुर गरीब रथ सोमवार को रद्द रहीं।
विज्ञापन




एक पर रहा ब्लॉक, अधिकतर ट्रेनें दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचीं
बरेली। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक बदलने के लिए सोमवार को भी ब्लाॅक रहा। प्लेटफार्म एक नंबर पर आने वाली अधिकतर ट्रेनें दो नंबर प्लेटफार्म पर आईं। ट्रैक को सीमेंटेंड के स्थान पर बैलेस्टिक करने के लिए काम चल रहा है। इसलिए हर रोज ब्लाॅक लिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें