बरेली। सुरक्षा व संरक्षा के साथ रेलवे का जोर समयबद्धता पर भी है, लेकिन लखनऊ-दिल्ली रेलखंड में गाड़ियों का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। पैसेंजर ट्रेनों की स्थिति ज्यादा खराब है। मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां भी यात्रियों को इंतजार करा रही हैं।
सोमवार को 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय से एक घंटे देरी से बरेली आई। इसके बाद मुरादाबाद तक गाड़ी की रफ्तार ठीक रही, लेकिन हापुड़-दिल्ली के बीच 58 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में इस ट्रेन को चार घंटे लगे। कई यात्रियों ने डीआरएम से एक्स के जरिये शिकायत कर अपनी तकलीफ बयां की। इसके अलावा सोमवार को 22355 चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से आईं। 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 14229 योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद