फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विरोध के बीच अवैध तरीके से बनी दुकानें तोड़ी, जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की कार्रवाई का लोगों ने जताया विरोध
विज्ञापन

बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर हवाई अड्डे से आईवीआरआई तक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर चमकाया जा रहा है। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को आईवीआरआई मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान टीम का विरोध भी हुआ।
संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने टीम लेकर आईवीआरआई के द्वार से बैरियर टू तक अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान दो दुकानें तोड़ी गईं और कई फड़ हटाए गए। अतिक्रमण का सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण करने वालों से 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रपति का काफिला जिन सड़कों से निकलेगा उनको ठीक कराया जा रहा है। गड्ढे भरकर डिवाइडर पर रंग-रोगन करने के साथ ही पौधे लगाए जा रहे हैं। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें