फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जाम में फंसीं एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से तड़पी गर्भवती, मरीज भी हुए बेहाल

Sun, 01 Sep 2024 01:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में गर्भवती को लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस नॉवल्टी के पास जाम में फंस गई। इसके पीछे दो और एंबुलेंस भी थीं। करीब 30 मिनट बाद एंबुलेंसों को यहां से निकाला जा सका।
विज्ञापन
भीड़ में फंसीं एबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शनिवार को उर्स-ए-रजवी का समापन हो गया। पुलिस भर्ती परीक्षा भी संपन्न हुई। अतिरिक्त भीड़ के कारण शहर में दिनभर जाम के हालात बने रहे। उर्स के समापन के बाद स्थिति और बिगड़ गई। जायरीनों की भीड़ के कारण सड़क पर भीषण जाम लगा। 

विज्ञापन


इस दौरान गर्भवती महिला को लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस नॉवल्टी के पास जाम में फंस गई। इसके पीछे दो और एंबुलेंस भी थीं। करीब 30 मिनट बाद एंबुलेंसों को यहां से निकाला जा सका। इस दौरान गर्भवती दर्द से छटपटाती रही। 

उर्स में शामिल होने के लिए जायरीन दूर-दराज से शहर पहुंचे थे। इस्लामिया कॉलेज के मैदान में जगह न रहने के कारण जायरीन सड़कों पर ही इधर-उधर बैठ गए। इससे पटेल चौक से जिला अस्पताल के लिए जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। यहां से वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। फरीदपुर की रहने वाली गर्भवती पिंकी वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एंबुलेंस से उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। 
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे एंबुलेंस जाम में फंस गई। पीछे फंसी एंबुलेंस में बलई भगवंतपुर निवासी करीना के नवजात पुत्र की तबीयत भी बिगड़ रही थी। तीसरी एंबुलेंस में नबावगंज के फिरजापुर निवासी जैतून भी जाम में फंसकर परेशान होती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें