फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सद्भावना की खुशबू से महकेगा शहर, पुलाव वितरण आज; दिवाली कार्निवल का भी होगा आगाज

Wed, 04 Nov 2026 10:34 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला बुधवार को डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव का वितरण करेगा। शहर के 28 अन्य स्थानों पर भी पुलाव बांटा जाएगा। शाम छह बजे से तीन दिवसीय अमर उजाला दिवाली कार्निवल भी शुरू होगा। इसमें बैंड शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजन के स्टॉल होंगे।
विज्ञापन
सद्भावना पुलाव वितरण के साथ शुरू होगा दिवाली कार्निवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अमर उजाला की अनूठी मुहिम के तहत बुधवार दोपहर 3:30 बजे डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा सौहार्द और सद्भावना की खुशबू से शहर के 28 स्थान भी महकेंगे। वहां भी पुलाव वितरण होगा।

विज्ञापन


इस आयोजन की खासियत है कि शहरवासियों से जुटाए गए एक-एक मुट्ठी चावल से सद्भावना पुलाव तैयार होगा। ये चावल एकत्र करने के लिए अमर उजाला का सद्भावना रथ पहले ही पूरे शहर में घूम चुका है। 

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, अन्य नागरिकों समेत एक लाख से अधिक लोगों एक-एक मुट्ठी चावल का दान दिया है। वितरण में शहर के गणमान्य लोग, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शिरकत करेंगे। वहीं, एकता और भाईचारे के दस्तरख्वान में समरसता देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमर उजाला दिवाली कार्निवल का भी होगा आगाज
उत्सव, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक अमर उजाला दिवाली कार्निवल का आगाज बुधवार शाम छह बजे से डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर होगा। दिवाली से पहले शहरवासियों के बीच मेलजोल और उमंग बढ़ाने के उद्देश्य से इस तीन दिवसीय कार्निवल में उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा। मंच पर प्रतिदिन आकर्षक बैंड शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ग्रुप डांस परफॉर्मेंस होंगे। 

पहले दिन चार नवंबर को रॉक बैंड शो, मैजिक शो और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस होंगे। पांच नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रॉक बैंड और मैजिक शो का रोमांच रहेगा। छह नवंबर को समापन अवसर पर विशेष डांस परफॉर्मेंस, मैजिक शो और संगीतमय प्रस्तुतियां दर्शकों को आनंदित करेंगी। आयोजन में हर साल बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे हैं, इस बार भी उम्मीद है। मनोरंजन के लिए ऊंट की सवारी, लजीज व्यंजन के स्टॉल्स व झूले भी होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें