बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल परिसर में रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में 52 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए।
सांसद नीरज मौर्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित, जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अमित दिनकर, रक्तदाता संगठन से इकबाल सिंह बाले ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
इन्होंने किया रक्तदान
यहां उप्र उद्योग व्यापार मंडल से दीपक शर्मा, समीर कुमार अग्रवाल, राहुल गौड़, तेजपाल, प्रकाश आयलानी, सुनील अग्रवाल, ईशान गुप्ता, कमलेश दत्त, राजेश जसोरिया, अभिषेक वर्मा, सुनील शर्मा, मुकेश खटवानी, मितेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, श्याम मिठवानी, आशु अग्रवाल, गौरव धामा, विकास पवार, महेंद्र कुमार, आरेंद्र सिंह, प्रतिश्रुति, पंकज कुमार अग्रवाल, विजय, नरेश राठौर, सोनू अग्रवाल, अजय प्रकाश, गौरव वर्मा, सूरज ने रक्तदान किया।