फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र पाकर खिले विजेताओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला और यूनिसेफ की ओर से आयोजित जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-3 के विजेताओं को रविवार को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-3 के विजेताओं के चेहरे प्रमाणपत्र और उपहार पाकर खिल गए। रविवार को शाहजहांपुर रोड सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया गया। सीजन-3 के तहत युवाओं और अभिभावकों के लिए चरणबद्ध 10 वेबिनार आयोजित किए गए थे। इनमें विदेश और देश के विभिन्न शहरों के युवाओं और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया था। बेविनार में कोविड में आ रही समस्याओं और उनके निराकरण पर भी बात की गई थी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने सभी के सवालों का जवाब देते हुए कोविड से निपटने के तौर तरीकों पर बात की थी। रविवार को सम्मानित किए गए लोगों मोहित शर्मा को किट, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न दिया गया। सोनम शुक्ला को किट और प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा अजय शर्मा, हरप्रीत सिंह, सुभाष यादव और विकास गंगवार को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें