फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित, मुस्कुराए मेधावी

Sat, 29 Jun 2019 07:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेहनत का परिणाम तो पहले ही आ चुका था, शुक्रवार का दिन तो बस उस मेहनत और लगन को और ज्यादा हौसला देने का था। मेधावियों को जब मेडल और प्रशस्तिपत्र मिले तो उनके चेहरों पर मुस्कराहट तैर गई। जो मेधावी मौजूद नहीं थे, उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर अपने बच्चे की मेहनत को सम्मान दिलाने का काम किया।

विज्ञापन


मौका था अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का, जिसमें 10वीं और 12वीं के मेधावियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। ब्लूमिंगडेल स्कूल के ब्लूम्स में आयोजित कार्यक्रम में डीआईओएस राममूरत ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डीआईओएस ने कहा कि सभी बच्चे परीक्षा में मेहनत करते हैं। सभी की कोशिश होती है कि वे अच्छे से अच्छे अंकों से पास हों, लेकिन कोई ज्यादा नंबर पाता है तो कोई कम, लेकिन इससे कभी निराशा का भाव मन में नहीं आने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने मेहनत से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, वे वास्तव में सम्मान के हकदार हैं और अमर उजाला ने उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया है।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप कर बदायूं का नाम रोशन किया। अमर उजाला की इस पहल की सराहना की गई। ब्लूमिंगडेल स्कूल के प्रधानाचार्य एनसी पाठक, सुषमा वर्मा आदि ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। डाइरेक्टर ज्योति मेंहदीरत्ता, मेनेजिंग हेड पम्मी मेंहदीरत्ता, प्रबंधक अनीता धमीजा ने भी अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सैफुद्दीन ने किया।
विज्ञापन


ये रहे सम्मानित होने वाले बच्चे
माधव माहेश्वरी (सीबीएसई), माधव माहेश्वरी (इलाहाबाद बोर्ड), शिवांश गुप्ता, जितिन प्रताप सिंह, उन्नति, अंशुमन नंदन, सिद्घि जैन, कृष्णगोपाल, शाश्वत शर्मा, मानस 
गोयल, तान्या अरोरा,  आनवी जटवानी, वंश सक्सेना, श्रुति खंडुजा, रितुल भटिया, श्याम आरोरा, तन्मय रस्तोगी, मंयक शर्मा, अभय गुप्ता, मोहम्मद अदीब, मोहम्मद मोनास, आकाश छावड़ा, फैजान इकरार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें