फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह: बरेली में पदक ने बढ़ाई मेधावियों के चेहरों की चमक, मिली कॅरिअर की राह

Sun, 24 May 2026 02:19 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के जीआईसी ऑडिटोरियम में अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में अतिथियों ने मेधावियों को सफलता के मंत्र बताए। कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही मंजिल मिलेगी। 
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अथक परिश्रम से परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावियों का नाम जब मंच से पुकारा गया तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। चेहरे पर खुशी के भाव लिए यह मंच की ओर बढ़े। पदक पाकर उनके चेहरे की चमक और बढ़ गई। बरेली के जीआईसी ऑडिटोरियम में शनिवार की अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के इस दृश्य को मेधावियों ने अपने स्मार्टफोन के कैमरे में कैद किया। सभी मेधावी करिअर संबंधी मार्गदर्शन और हौसलों का उपहार लेकर लौटे। इस दौरान नेशनल ओलम्पियाड के जिला विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन




पहले सत्र में कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, फतेहगंज पश्चिमी स्थित बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स भिटौरा कैंप के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, उप निदेशक कृषि हिमांश पांडेय, यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली, एएमपी अंजना दहिया ने और दूसरे सत्र में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह, आईटीबीपी तृतीय वाहिनी बुखारा कैंप के उपसेनानी मोहित वर्मा, एडीएम वित्त संतोष सिंह, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, बीएसए डॉ. विनीता, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक ने मेधावियों को संबोधित किया।

जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी
आईटीबीपी तृतीय वाहिनी बुखारा कैंप के उप सेनानी मोहित वर्मा ने कहा कि ये सम्मान छात्र-छात्राओं की मेहनत का परिणाम है। जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी है। इस परिश्रम को यहीं नहीं रोकना है, बल्कि आगे लेकर जाना है। सफलता एक यात्रा की तरह है। इसलिए कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। 

विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
दस किताबें एक बार पढ़ने के बजाय एक किताब दस बार पढ़ें 
मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि खेल हो या पढ़ाई, जितना ज्यादा बार अभ्यास होगा, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। कई किताबों को एक बार पढ़ने के बजाय एक किताब को अगर दस बार पढ़ेंगे तो सफलता दर बढ़ती जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि समय का सदुपयोग किया जाए। मोबाइल फोन, टीवी में समय बर्बाद करने से बचें। रास्ते कभी बंद कहीं होते। भविष्य उसी का होगा, जो मेहनत करेगा।

मां पहली गुरु हैं, शिक्षक का नंबर दूसरा है 
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि ये सम्मान पहला पड़ाव है। जीवन में कितना भी आगे पहुंच जाएं पर जड़ों को कभी न भूलें। मां पहली गुरु हैं, शिक्षक का नंबर दूसरा है। अभी विद्यार्थी ऐसे मुकाम पर अवश्य पहुंचे, जहां से लोगों की सहायता कर सकें। असफलता से दोस्ती करो, जब ये आती है तो अवश्य कुछ लिखा जाती है। हमें असफलताओं से हार नहीं माननी चाहिए। 

अनुशासन, सत्यनिष्ठा और हार नहीं मानने की भावना 
एसएसपी अनुराग आर्ष ने कहा कि अमर उजाला की ये पहल छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करने का अवसर देती है। विद्यार्थी को ऑल राउंडर होना चाहिए। इसमें तीन बुनियादी बातें सबसे आवश्यक है, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और हार नहीं मानने की भावना इससे जीवन में कुछ बेहतर अवश्य किया जा सकता है।

पदक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला
दबाव और चुनौतियों के लिए रहें तैयार 
उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय ने कहा कि 12वीं के बेहतर परिणाम से भविष्य तय नहीं होता। असली संघर्ष अब शुरू होगा। स्कूल की पढ़ाई एक सीमित दायरे में होती है, लेकिन डिग्री हासिल करने में दायरा बढ़ जाता है। 40 से 400 और फिर चार लाख अभ्यर्थियों में जगह बनाने के लिए उतने ही उच्च स्तरीय परिश्रम की जरूरत है। नियमित अध्ययन, आत्मविश्लेषण, धैर्य होना बेहद जरूरी है।

हम अपने कर्म को पहचानें
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भगवत गीता में लिखा है कि हम कर्म और ज्ञान से ही कुछ पा सकते हैं। हमारे लिए आवश्यक है कि हम अपने कर्म को पहचानें। स्वयं से प्रतिस्पर्धा करें। जीवन का मंत्र है कर्म करिए। पढ़िए और जानिए। यदि असफलता भी आए तो उससे निराश न हों, आगे बढ़ते रहें।

लक्ष्य से चूकें तो तनाव न लें
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने कहा कि हमारी मेहनत को जब सम्मान मिलता है तो वह क्षण सबसे प्रिय होता है। यदि कुल अंकों से जीवन में कभी लक्ष्य से चूके तो तनाव न लें। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि ये मेरी छठी नौकरी है। जो कई सफलताओं और विफलताओं के बाद मैं कर रही हूं।

पदक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य के लिए करें परिश्रम
बीएसएफ भिटौरा कैंप के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह ने कहा कि 10वीं, 12वीं में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलना और उनका अनुशासित होना जरूरी है। प्रशासनिक, सैन्य, पुलिस सेवा समेत डिजिटल युग में नौकरियों के कई अवसर हैं। जिस भी लक्ष्य को हासिल करना है, उसके लिए परिश्रम भी जरूरी है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि 12वीं परीक्षा पास करने के बाद प्रत्येक विद्यार्थी का लक्ष्य होना जरूरी है। असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए और जो भी खामियां हों उन्हें सुधारते रहना चाहिए। समय प्रबंधन, सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ें। सोशल मीडिया जैसी रुकावटों से बचना चाहिए।

यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने कहा कि दूसरों की देखा-देखी कॅरिअर चुनना कई बार गलत साबित होता है। अपनी रुचि क्षमता के अनुसार क्षेत्र का चयन करें। विज्ञान, कला वाणिज्य, खेल, माडिया, डिजाइन, तकनीक, उद्यमिता आदि विकल्प हैं। जहां रुचि होगी वहां मेहनत कम लगेगी पर सफलता की संभावना अधिक होगी।
विज्ञापन

छात्राओं ने ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
एएसपी अंजना दहिया ने कहा कि समय प्रबंधन के बिना सफलता मुमकिन नहीं। इसलिए रोज का टाइम टेबल बनाकर उसी अनुसार तैयारी करें। फोन का प्रयोग जरूरत के अनुसार ही करें। पर्याप्त नींद और स्वस्थ दिनचर्या भी पढ़ाई की क्षमता बढ़ाती है। सफलता को आदत बनाने के लिए सही कदम जरूरी है। 

डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने कहा कि कॅरिअर निर्माण में आत्मविश्वास की बड़ी भूमिका है। कई बार विद्यार्थी असफलता व दूसरों से तुलना के कारण तनाव में आ जाते हैं। ऐसे समय में सकारात्मक सोच बनाए रखना जरुरी है। माता-पिता व शिक्षकों से परामर्श लें।

एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अमर उजाला की पहल छात्र-छात्राओं को सीधा अधिकारियों से जोड़ती है। इससे विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन मिलता है। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने भी छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें