जिले भर के मेधावी व उनका परिवार शनिवार को एक मंच पर दिखा, मौका था अमर उजाला का भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह-2019। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी मनोज कुमार सोनकर और सीडीओ रमेश चंद्र मेधावियों को आगामी परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाने को प्रेरित किया।
सम्मान पाकर मेधावी खुशी से झूम उठे। शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल के एरिना ऑडिटोरियम में होने वाले सम्मान समारोह को लेकर सुबह से ही मेधावी छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीडीओ रमेश चंद्र ने बेनहर पब्लिक स्कूल के प्रशासक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।
इसके बाद दसवीं और बारहवीं की टॉपटेन लिस्ट में शामिल मेधावी छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की गई। एसपी और सीडीओ ने मेधावियों को एक-एक कर मेडल पहनाकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कुछ मेधावियों के स्थान पर उनके परिजनों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपे गए।
एसपी और सीडीओ ने की हौसला आफजाई
इससे पूर्व एसपी ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत व लगन के दम पर कोई भी लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। जो विद्यार्थी बेहतर अंक नहीं ला सके, वे दोबारा मेहनत कर शत-प्रतिशत अंक लाएं। उन्होंने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि अंकों की दौड़ में बच्चों पर बेवजह प्रेशर न डालें। बेहतर संस्कारपूर्ण शिक्षा में सहयोग करें ताकि वे देश के अच्छे नागरिक बन सके। सीडीओ ने मेधावियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने किए जाओ कोशिश मेरे दोस्तों कविता सुनाकर मेधावियों में जोश भरा।
इन मेधावियों को मिला सम्मान
1. सृष्टि अग्रवाल-बेनहर पब्लिक स्कूल
2. कृति अग्रवाल-बेनहर पब्लिक स्कूल
3. सौम्य अग्रवाल-सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर
4. काव्या गंगवार-लिटिल एंजिल्स स्कूल
5. अनमता अनीस-बेनहर पब्लिक स्कूल
6. आयन कुमार-लिटिल एंजिल्स स्कूल
7. अशिता जौहरी-बेनहर पब्लिक स्कूल
8. मानवी-बेनहर पब्लिक स्कूल
9. संयम अग्रवाल-लिटिल एंजिल्स स्कूल
10. दिव्यांश आहूजा-बेनहर पब्लिक स्कूल
11. शादाब रजा-जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर
12. नव्या शुक्ला-बेनहर पब्लिक स्कूल
13. आंचल सक्सेना-बेनहर पब्लिक स्कूल
14.श्रुति अग्रवाल-बेनहर पब्लिक स्कूल
15.अमोल सक्सेना-बेनहर पब्लिक स्कूल
16.सौम्या गंगवार-बेनहर पब्लिक स्कूल
17. ऋषभ भारद्वाज-बेनहर पब्लिक स्कूल
18. विभु ठाकुर-सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर
19.वैभव अवस्थी-सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर
20. प्रमोद कुमार शर्मा-ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज
21. सुमित शर्मा-उमराव सिंह सविमं मझोला
22. भृतेंद्र पटेल-उमराव सिंह सविमं मझोला
23. अनुराग श्रीवास्तव-सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर
24. कुलदीप कुमार-अक्सा इंटर कॉलेज बीसलपुर