फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संस्कृत प्रतिभा खोज मुकाबले में अमर, शौर्य व आर्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय टीबरीनाथ में शनिवार को भाषा विभाग उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमर शर्मा प्रथम, रुद्र प्रताप सिंह द्वितीय व शोभित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में शौर्य प्रथम, श्रद्धा जायसवाल द्वितीय व नित्या जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में आर्या सारस्वत ने प्रथम, सत्यांश पटेल ने द्वितीय व कनक पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि राधा माधव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र मित्तल रहे। प्रधानाचार्य वंशीधर पांडे व संयोजक डॉ. सुशीला कुमारी, डॉ. रामजीत मिश्र, डॉ. प्रमोद बाला मिश्रा, डॉ. अभिनव भारद्वाज, डॉ. रामश्री, डॉ. वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें