फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला में कानूनगो दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
demo pics - फोटो : demo pics
विज्ञापन

पट्टा नापकर कब्जा दिलाने को मांगी थी रकम
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद आंवला में दर्ज कराई रिपोर्ट

आंवला/बरेली। आंवला तहसील में कानूनगो मंगलवार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। वह पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर एक पट्टाधारक से यह रकम ले रहा था। एंटी करप्शन टीम ने आंवला कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
किटौना गांव निवासी जगन्नाथ के नाम करीब चार बीघा जमीन का सरकारी पट्टा है। जगन्नाथ के मुताबिक, पट्टे की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने पट्टे की नपत कर कब्जा दिलाने का तहसील में प्रार्थनापत्र दिया तो मामला राजस्व निरीक्षक मोहम्मद इफ्तिखार खां के पास पहुंचा। उसने नपत कर कब्जा दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे। जगन्नाथ ने असमर्थता जताई तो कानूनगो ने जमीन की नपत करने से मना कर दिया। इस पर जगन्नाथ ने 26 जून को एंटी करप्शन के दफ्तर में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम मंगलवार को डीएम से मिले। उनसे दो गवाहों के रूप में न्याय सहायक शिवेश गुप्ता और स्थानीय इकाई लिपिक नरेंद्र प्रताप सिंह को साथ लिया। दोपहर बाद टीम आंवला तहसील पहुंची। वहां वादे के मुताबिक कानूनगो ने कक्ष संख्या तेरह में अपनी सीट पर ही जगन्नाथ को बुला लिया। जगन्नाथ ने जैसे ही टीम की ओर से दिए गए दस हजार रुपये कानूनगो को पकड़ाए, टीम ने उसे दबोच लिया। टीम कानूनगो को कोतवाली ले गई और वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें