कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के बाद दो साझीदारों ने ठेकेदार के 52.5 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने थाना प्रेमनगर में दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। इनमें एक आरोपी आजम खां का करीबी बताया जा रहा है।
थाना शाही के कस्बा दुनका निवासी इश्त्यिाक अहमद पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं और ठेकेदारी भी करते हैं। इश्तियाक के मुताबिक वर्ष 2013-14 में आजम खां के करीबी और एएमयू के एक पूर्व छात्रनेता के साथ मिलकर 14.10 लाख रुपये में एक कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाने का ठेका लिया था।
इसमें इन दोनों को अपना पांच प्रतिशत कमीशन और दो प्रतिशत टैक्स काटकर बाकी रुपये उन्हें वापस करने थे, लेकिन दोनों ने कमीशन और टैक्स के 52 हजार पांच सौ रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपी अभद्रता करके धमकाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।