फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्र के अपहरण का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 05 Sep 2023 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। बकैनियां काले खां गांव से 15 दिन पहले लापता हुए रितिक गंगवार के पिता भारत सिंह ने सोमवार को तीन आरोपियों के खिलाफ बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

भारत सिंह ने बताया कि बेटा कम्प्यूटर की कोचिंग करता था। बहेड़ी के मोहल्ला केशवपुरम में वह किराये पर मकान लेकर रहता था। यहां उसकी पहचान प्रवीन चौधरी, अभय चौधरी और सुनील गंगवार से हुई। आरोपियों ने उसे फाइनेंस कंपनी में नौकरी पर रखवा दिया। 20 अगस्त को आरोपी घर आए थे। वह धमकाकर बेटे से 25 हजार रुपये ले गए। इसके बाद भी वह बेटे पर दबाव बनाते रहे।
कुछ दिन बाद रितिक ने मां के कुंडल गिरवी रखकर आरोपियों को 15 हजार रुपये और दिए। इसके बाद भी उनकी डिमांड बंद नहीं हुई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। 21 अगस्त को बेटे ने एक वीडियो पोस्ट कर जान को खतरा बताया था। जब वह उसके कमरे पर गए तो वह वहां नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में भी लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार एसएसपी से मिला। एसएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें