सेंथल। कस्बे के लोगों ने हजरत चिराग अली शाह मियां मजार की वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने गैर-कानूनी तरीके से जमीन पर कब्जा कर लिया है।
कस्बा निवासी नसीम खां, असलम अली, राशिद खान, नासिर खां, अलीम मियां ने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ ने हजरत चिराग अली मियां की वक्फ संपत्ति से संबंधित कमेटी को पहले ही भंग कर दिया है। वर्तमान में इस मजार के प्रबंधन के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा कोई भी कमेटी अस्तित्व में नहीं है। लेकिन, कुछ कुछ लोग फर्जी कमेटी बनाकर रंगदारी व वसूल कर रहे हैं। आरोप हैं कि प्रत्येक वर्ष नवंबर और दिसंबर माह में उर्स के अवसर पर यहां एक मेला लगता है। आरोप है कि इस मेले के दौरान भी कुछ लोग लाखों रुपये की अवैध वसूली करते हैं और मेले से होने वाली सारी आमदनी हड़प लेते हैं। संवाद