फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रवृत्ति फॉर्म के लिए रुपये वसूलने का आरोप, छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। मैकपुर स्थित एसआर पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रिंसिपल जयश्री दास पर अभद्र व्यवहार, फेल करने की धमकी, छात्रवृत्ति के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट के चेयरमैन से शिकायत की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाकर बताया कि जब वे अपनी समस्याएं लेकर प्राचार्य के पास जाते हैं, तो उन्हें बाहर कर दिया जाता है। आगे शिकायत करने पर उन्हें फेल करने की धमकी दी जाती है, जिससे वे मानसिक दबाव में हैं। छात्रवृत्ति का फॉर्म भरवाने के नाम पर चार हजार रुपये तक लिए जाते हैं।
कुछ छात्रों ने छात्रावास छोड़ने की इच्छा जताई तो उनपर जुर्माना वसूलने की बात भी कही। मनपसंद छात्रों को विशेष सुविधाएं देने और अन्य छात्रों के साथ भेदभाव करती हैं। शिकायत करने वाले छात्रों के खिलाफ अनुपस्थिति दर्ज करने का दबाव भी बनाया जाता है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, लेकिन जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायतों का निवारण नहीं हुआ तो वे आगे भी प्रदर्शन करेंगे। वे अटल बिहारी वाजपेयी विवि लखनऊ में लिखित शिकायत भी भेजेंगे।
इस मामले में प्रिंसिपल से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका। हालांकि चेयरमैन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वाले प्रांजल कुमार, प्रिया सिंह, हर्षित तिवारी, सुधीर कुमार, ऋतिक वर्मा, सौरभ, हसन, अवनीश, सुनीता राजपूत, लकी, प्रगति सिंह, अंशिका आदि शामिल रहे। संवाद
-
मामले में जांच कर कार्रवाई करेंगे : चेयरमैन
एसआर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. रतनपाल गंगवार ने बताया कि छात्रों के साथ प्रिंसिपल द्वारा अभद्र व्यवहार की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें